बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस आज रद्द
बिलासपुर। पेयरिंग रैक के विलंब से चलने के कारण आज 09 सितम्बर 2022 को इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है | इसके फलस्वरूप रैक अनुपलब्धता के कारण आज 09 सितम्बर 2022 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी ।


