इन्दौर-बिलासपुर उड़ान बंद करने के अलायंस एयर के फैसले का विरोध
विरोध कार्यक्रम तय करने कल महाधरना स्थल पर होगी बैठक
बिलासपुर । बिलासपुर एयरपोर्ट के साथ केंद्र सरकार का भेदभाव बाला रवैया लगातार जारी है और इस कडी में 28 मार्च से बिलासपुर इन्दौर उड़ान को रदद कर दिया गया है। गौरतलब है कि अचल के नागरिक लगातार महानगरों तक नई और सीधी चडान की भाग कर रहे है परन्तु नई उड़ान देना दूर और वर्तमान में ही चलने वाली उड़ान को रद्द किया जा रहा है।
वर्ष 2019 से ही बिलासपुर एयरपोर्ट विकास के लिए आंदोलनरत हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति में केन्द्र सरकार के अंतर्गत आने वाली अलायत एयर कंपनी के फैसले की कड़ी आलोचना की है। समिति ने कहा कि एक षडयन्त्र के तहत पहले कंपनी ने इंदौर मार्ग का किराया बढ़ाया और जब यात्री रायपुर से सस्ते किराये के कारण कम हुये तब 15 दिन के भीतर ही उड़ान रदद करने का फैसला ले लिया मा समिति ने बताया कि 24 मार्च तक अधिकांश दिनों में बिलासपुर-इंदौर का किराया 6800 रुपये से उपर है। जबकि इन्हीं दिनों म रायपुर से 4000 रूपये में टिकट मिल जा रहा है। एयरलाइन कंपनी सवारी अधिक होने पर ही किराया बढ़ाती है परन्तु बिलासपुर इदौर मार्ग पर शुरू से किराया बढ़ाकर रखा जा रहा है।
समिति इस मामले में आदोलन को तेज करने के लिए कटिबद्ध है और इस हेतु कल रविवार को महाधरना स्थल पर आंदोलन तेज करने के लिए कार्यक्रम तय किये जायेंगे। समिति ने सभी सदस्यों और सहयोगी संगठनों जो आंदोलन तेज करने के निर्णय से सहमत है को भी इस बैठक में आमंत्रित किया है।
आज के महाधरने में महापौर रामशरण यादव के अलावा आगमन के कम से देवेन्द्र सिंह ठाकुर दीपक कश्यप संजय पिल्ले नवीन वर्मा बढ़ी यादव, अशोक भण्डारी मोहन जायसवाल संतोष पीपलवा, राघवेन्द्र सिंह, महेश दुबे अनिल गुलहरे समीर अहमद रशीद बख्त संतकुमार नेताम मनोज तिवारी शालिकराम पाण्डेय, कमल सिंह ठाकुर प्रकाश बहरानी नरेश यादव, अभ्यनारायण राय, चन्द्रप्रकाश जायसवाल शिवा नायडू की अली और सुदीप श्रीवास्य शामिल थे।

