वाई 20 और युवा संवाद भारत 2047 कार्यक्रम में शामिल हुए धनेश कुमार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की भेंट
बिलासपुर। रायपुर में आयोजित वाई 20 व युवा संवाद भारत 2047 एक दिवसीय कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के युवा धनेश कुमार शामिल हुए, यह आयोजन रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली संस्था नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित था, जहाँ धनेश कुमार ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जहाँ भेट के दौरान वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और पर्यावरण प्रभाव, युवाओं की भूमिका और खेलों को लेकर बात की, जिससे अनुराग ठाकुर भी प्रभावित हुए!
वही धनेश कुमार ने बताया कि वाई 20 सभी जी 20 सदस्य देशों के युवाओं के लिए एक-दूसरे के साथ संवाद करने में सक्षम होने के लिए एक आधिकारिक परामर्श मंच है, वाई 20 युवाओं में वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, विचारों का आदान-प्रदान करने, बहस करने, बातचीत करने और आम सहमति तक पहुचने के लिए प्रोत्साहित करता है!
वही जी 20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर धनेश ने हर्ष व्यक्त किया!

