रक्षा टीम व यातायात पुलिस ने किया निजात अभियान का प्रचार प्रसार
कॉलेज एवं एनजीओ भी जुड़ रहे निजात अभियान से,लोगो को दे रहे सन्देश

रक्षा टीम व यातायात पुलिस ने किया निजात अभियान का प्रचार प्रसारकॉलेज एवं एनजीओ भी जुड़ रहे निजात अभियान से,लोगो को दे रहे सन्देश

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमाऱ सिंह के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेंद्र जायसवाल के निर्देशानुसार आज रक्षा टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम सिलपहरी जाकर माध्यमिक शाला प्रांगण सिलपहरी में आयोजित 07 दिवसीय एनएसएस कैम्प में जाकर बच्चों एवं ग्रामीण लोगों से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया एवं नशे से दूर रहने की अपील की गई। डीपी विप्र कॉलेज बिलासपुर भी निजात अभियान से जुडक़र लोगो को  नशा, नाश का कारण है यह जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में आज डीपी कॉलेज के एनएसएस सेवा दल के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगी को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की गई। निजात अभियान को बिलासपुर जिले के एनजीओ का साथ  मिल रहा है। टीम मानवता द्वारा स्कूलों में जाकर नशा मुक्ति के संबंध में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल, ट्रैफिक थाना से उप निरीक्षक उमाशंकर पांडेय एवं अन्य पुलिस स्टाफ एवं हृस्स् एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर एम. एस. तम्बोली तथा प्रोफेसर किरण दुबे  उपस्थित रही।

रेलवे स्टेशन में 125 ऑटो में निजात अभियान के लगाए पोस्टर

 पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है ।जिसके परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर  राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (कोतवाली)  पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा जनजागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल्वे स्टेशन में करीब 125 आटो में जनजागरूकता हेतु पोस्टर लगाये गये है । साथ ही आटो चालको को नशे में वाहन नही चलाने की समझाईश दी गई तथा अधिक से अधिक लोगो को निजात अभियान से जुडने हेतु आग्रह किया गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *