जीडीसी कॉलेज की दो छात्राओं का खेलो इंडिया कार्यक्रम दिल्ली के लिए हुआ चयन

जीडीसी कॉलेज की दो छात्राओं का खेलो इंडिया कार्यक्रम दिल्ली के लिए हुआ चयन

बिलासपुर। शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आज महाविद्यालय प्रागंण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कमलेश ने की। महाविद्यालय की क्रीड़ा गतिविधियों का प्रतिवेदन क्रीड़ाधिकारी डॉ. एस. के. एस. पंवार ने प्रस्तुत किया। विविध राज्य स्तरीय और विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने विजेता और उपविजेता के रुप में विजय हासिल की है । महाविद्यालय की दो छात्राएं खेलो इंडिया कार्यक्रम दिल्ली के लिए भी चयनित हुई हैं।

अपने अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ. एस. आर. कमलेश ने जीवन के क्षेत्र में खेलकूद के महत्व को रेखांकित किया और खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलजा गोयल ने किया । छात्राओं के लिए फुगड़ी, नीबू चम्मच दौड, स्लो साइकिल, योग, रस्सी कूद, बैलेन्स बाल आदि प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान पर यशस्वी महिलांगे, सुरभि आरक, पायल, योगिता, चंचल कौशिक, गीतांजली कंवर, अंजना लकड़ा अदि रहे। प्राध्यापकों के लिए भी कुर्सी दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *