प्रदेश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में-अमर
अमर अग्रवाल के नेतृत्व में उसलापुर ओव्हरब्रिज के पास किया गया चक्काजाम

प्रदेश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में-अमर अमर अग्रवाल के नेतृत्व में उसलापुर ओव्हरब्रिज के पास किया गया चक्काजाम

बिलासपुर ।  भाजपा के चार पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से लक्षित कर हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में उसलापुर ओव्हरब्रिज के पास, पाटीदार भवन के सामने बिलासपुर में चक्काजाम किया।
इस मौके पर अमर अग्रवाल ने कहा कि बस्तर में हो रही भाजपा नेताओं की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा यह आंदोलन किया गया, चूँकि भुपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है एवं कार्यवाहियों के नाम पर कोरी बयानबाजी के अलावा कुछ नही कर रही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश और बस्तर में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां लगातार बढ़ी है और लगातार हो रहे आंदोलन से कांग्रेस में बौखलाहट है और यह एक तरह से षडयंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है, जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया जा रहा है क्योकिं बस्तर की सरकार के निर्माण में अहम भूमिका होती है वहाँ कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ कोई आवाज उठाने वाला ना हो और सडक़ पर उतर कर भाजपा कार्यकर्ता कार्य न कर सके यह पूरा परिदृश्य चुनाव को प्रभावित करने के लिए साजिश का हिस्सा लग रहा है। चक्काजाम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, अशोक विधानी, दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, संदीप दास, विजय ताम्रकार, उदय मजूमदार, श्याम साहू, दुर्गा सोनी, रंगा नादम, महेश चंद्रिकापुरे, शैलेन्द्र यादव, रमेश जायसवाल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित तिवारी, अमित चतुर्वेदी, नारायण गोस्वामी, प्रहलाद दुसेजा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *