भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाएंगे-रामदेव कुमावत

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाएंगे-रामदेव कुमावत

बिलासपुर। 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बिलासपुर जिला के भाजपा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रति वर्ष भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाते है। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमो के माध्यम से साकार कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री के अंत्योदय के लक्ष्य के आधार पर नये भारत के संकल्प का ही परिणाम है कि गांव, गरीब एवं किसान के जीवन में निरंतर बदलाव आ रहा है तथा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बिलासपुर जिला में बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समपर्ण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लगी पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन कार्यक्रम होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् सभी भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि दिनांक 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर बूथ स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रम में शामिल हो।
प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा तत्पश्चात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *