बिल्हा की समग्र विकास हमारा संकल्प-कौशिक

बिल्हा की समग्र विकास हमारा संकल्प-कौशिक

बिलासपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक  के अनुशंसा पर विधानसभा बिल्हा के क्षेत्र बिल्हा में दो प्रमुख सडक़ मार्ग से बरतोरी अमलडीहा व  भोजपुरी से दगोरी पहुंच मार्ग तक सडक़ हेतु 13 करोड़ रु स्वीकृति मिला । जिसका आज ग्राम अमेरिअकबरी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसकी मांग पूर्व से ही क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जनता के आशिर्वाद से इसी तरह क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा संकल्पित रहूंगा और क्षेत्र के विकास की गति को कभी धीमी नहीं होने दूंगा। इस अवसर पर उपस्थित जनों को उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका मान सम्मान, हर इंसान को मिले काम, हर परिवार को मिले अपना घर इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी समाज के लिए सभी धर्मों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा आज विश्व में भारत को शक्तिशाली देश के रूप में देखा जा रहा है। भारत का मान विश्व पटल ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *