मुंबई-सोलापुर व मुंबई-साईनगरशिर्डी के मध्य वंदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ

मुंबई-सोलापुर व मुंबई-साईनगरशिर्डी के मध्य वंदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ

बिलासपुर। भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नेटवर्क बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आज 10-02-2023 को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी के बीच वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन कर देश वासियों को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात दी। इन दोनों ट्रेनों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है, इस के साथ ही अब कुल 10 वंदे भारत ट्रेन विभिन्न राज्यों से गुज़रेगी।
मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस भोर घाट (पुणे के रास्ते में कर्जत और खंडाला के बीच स्थित) से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. ये ट्रेन 6.35 घंटों में दोनों स्थानों के बीच लगभग 455 किमी की दूरी तय करेगी. वहीं, मुंबई-शिर्डी के बीच चलने वाली वंदे भारत थाल घाट से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। 340 किलोमीटर की दूरी ये ट्रेन 5.25 घंटों में तय करेगी.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल के सभा कक्ष में इस शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मण्डल के साई भक्तों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने देखा व प्रशंसा की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय एवं अधिकारी व रेल कर्मी उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *