एएआई नाईट लैेडिंग कार्य की स्वीकृति जल्द दें
बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का धरना आज भी निरंतर जारी रहा। आज की सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नाईट लेडिंग संबंधित सभी कार्य जैसे निविदा हो चुकी है। निविदा ठेकेदार के द्वारा लिया जा चुका है। नाईट लेडिंग के लिये। जो ड्राइंग एवं डिजाइन होना चाहिये उसे ए.ए.आई. के द्वारा पहले ही देखा जा चुका हैं। इसलिये संघर्ष समिति यह मांग करती है कि ए.ए.आई. कार्य करने के लिये अपनी स्वीकृति जल्द प्रदान करे, ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द से जल्द नाईट लेडिंग की सुविधा प्राप्त हो सके।
नाईट लेडिंग सुविधा के कार्य को करने में हो रही देरी के कारण बिलासपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसा कई बार हो चुका है कि यहां उतरने वाले विमान यहां न उत्तरकर दूसरे एयरपोर्ट में जाकर लेडिंग करते हैं, जिसके कारण यात्रियों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानियों को सामना करना पडता है यदि कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण कार्य से बिलासपुर आ रहा है तो वह कार्य भी प्रभावित होता है। संघर्ष समिति लगातार पी.डब्लू.डी. विभाग से यह मांग कर रही है कि एयरपोर्ट विकास का कार्य जल्द से जल्द चालू किया जाये, ताकि बिलासपुर भी एक पूर्ण विकसित एयरपोर्ट हो सके और यहां से आने जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लोग बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने का लाभ ले सकें। आज की सभा में आगमन के क्रम से महापौर रामशरण यादव, बद्री यादव, देवेन्द्र सिंह, महेश दुबे, मनोज तिवारी, संजय पिल्ले, दीपक कश्यप, विद्यानंद, डॉ. प्रदीप राही, कमल सिंह, समीर अहमद, अनिल गुलहरे, उमेश कश्यप, मोहन जायसवाल, अकिल अली, अमर बजाज, अशोक भंडारी, प्रकाश बहोरानी, विजय वर्मा, गोपाल दुबे, संत कुमार नेताम, नरेश यादव, सालिक राम चन्द्र प्रकाश जायसवाल आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

