छत्तीसगढ़ में भाजपा की बनेगी सरकार,एक घंटे के भीतर हो जाएगा सीएम का फैसला-डॉ.रमन
केंद्रीय बजट पर सिंह ने की पत्रकार वार्ता
बजट को बताया सर्वहारा वर्ग का बजट

छत्तीसगढ़ में भाजपा की बनेगी सरकार,एक घंटे के भीतर हो जाएगा सीएम का फैसला-डॉ.रमनकेंद्रीय बजट पर सिंह ने की पत्रकार वार्ताबजट को बताया सर्वहारा वर्ग का बजट

बिलासपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा दमदार तरीके से सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का फैसला भी एक घंटे के भीतर हो जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चिंता करने की जस्र्रत नहीं है। पूर्व सीएम डा रमन ने कहा कि मेरी आय के बारे में आइटी ने क्लीन चिट दे दिया है। चुनाव आयोग के समक्ष मैंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा चुनाव लड़ते वक्त रख दिया है। मामला कोर्ट में लंबित है। यह बात समझ में नहीं आ रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बार-बार इस मामले को क्यों उछाल रहे हैं। उनकी मंशा क्या है। ये तो वहीं जाने। मेरी तो बस एक ही सलाह है। मामला जब कोर्ट में है तो उस पर भरोसा करना सीखें।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डा सिंह केंद्रीय बजट पर अपनी बात रखने और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्यपाल के शिकायत के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उनके चेहरे पर तल्खी साफ नजर आई। उन्होंने सीएम बघेल को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि संबंधित विभाग ने अपनी जांच पड़ताल पूरी कर ली है। क्लीन चिट भी दे दिया है। इसके बाद भी सीएम बघेल के बोलने का अर्थ समझ में नहीं आ रहा है। ज्वलंत मुद्दों से लोगों को भटकाने के लिए बार-बार संपत्ति का मुद्दा उछाल रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस कभी राज्यपाल के पास जा रही है तो कभी कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है। उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि जब मामला कोर्ट में है तो न्यायालयीन कार्रवाई और फैसले पर भरोसा करना चाहिए। भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम ने दोटूक कहा कि इतना तो स्पष्ट है कि कांग्रेस की सरकार आने वाली नहीं है। इस चुनाव में भाजपा सत्ता वापसी करेगी। सत्ता में आते ही महज एक घंटे के भीतर तय हो जाएगा कि सीएम कौन बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में सीएम कौन बनेगा इसकी चिंता मुख्ययमंत्री बघेल को करने की जरूरत नहीं है।
पूर्व सीएम ने किया पलटवार भाजपा के वर्तमान विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर पूर्व सीएम ने एक बार फिर पलटवार करते हुए कहा कि पहले भूपेश बघेल बताएं कि उनके विधायक भाग क्यों रहे हैं। चुनाव लडऩे से इन्कार क्यों किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कह रहे हैं चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सत्ताधारी दल कांग्रेस में घोर निराशा का वातावरण है इसलिए विधायक चुनाव लडऩे से कतरा रहे हैं और इधर-उधर भाग रहे हैं। क्या वे या फिर भाजपाई दिग्गज कांग्रेसी विधायकों के संपर्क में हैं क्या जैसे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
समय आने पर सब पता चल जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, सांसद गुहाराम अजगले,पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला भाजपाध्यक्ष रामदेव कुमावत, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय,गुलशन ऋषि ,प्रवीण दुबे, गिरीश शुक्ला शामिल थे।
2.4 लाख करोड़ रेलवे के लिए
प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत दो लाख करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। गरीबों को प्रति महीने पांच किलोग्राम फ्री में चावल दिया जाएगा। यह योजना एक वर्ष तक चलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भी बजट जारी किया गया है। डेयरी व मत्स्य पालन के लिए 20 लाख करोड़ स्र्पये का प्रविधान किया गया है। आकांक्षी जिले के लिए अतिरिक्त राशि का प्रविधान किया गया है। 2014 से लेकर देश में 157 मेडिकल कालेज खोले गए हैं। 2.4 लाख करोड़ का रेलवे बजट के लिए प्रविधान रखा गया है जो अपने आप में कीर्तिमान है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *