बुनियादी जरूरतें और वास्तविक मुद्दे बजट से गायब है-शैलेष
केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि पूर्ण रूप से चुनावी और भ्रम जाल का बजट है। बुनियादी जरूरतें और वास्तविक मुद्दे बजट से गायब है। महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाएं और जन सुविधाओं के संबंध में कोई बात नहीं की गई है। गरीब और आम जनता का बजट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं दिख रहा है। सरकार निजी क्षेत्रों को लाभ देने के उद्देश्य से इस तरीके की घोषणाएं की हैं। शैलेश पांडे ने कहा कि ऐसे बजट देश और प्रदेश में अस्थिरता लाते हैं ,और आमजन मध्यम वर्ग और गरीब लोगों का जीवन अति निचले स्तर पर जाता है। व्यवहारिक सोच से बिल्कुल भी दूर है बजट उन्होंने कहा की वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 66प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।

