भारत में पाकिस्तान को मिला देना चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
चमत्कारी बाबा जोशीमठ बचाएं, फूल बिछाकर स्वागत करेंगे

भारत में पाकिस्तान को मिला देना चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंदचमत्कारी बाबा जोशीमठ बचाएं, फूल बिछाकर स्वागत करेंगे

बिलासपुर। बद्रिकाश्रम ज्योतिर्माठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है की भारत का विभाजन निरस्त कर पाकिस्तान को भारत में मिला देना चाहिए।, क्योंकि जिस मकसद से पाकिस्तान बना था वह पूरा नहीं हो रहा है। जब हिंदू और मुस्लिम को साथ ही रहना है तो अलग देश क्यों रहना चाहिए ?
टिकरापारा स्थित गुजराती समाज भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई हिंदू और मुस्लिम सभी ने मिलकर लड़ी थी। दोनों चाहते थे कि अंग्रेज यहां से चले जाएं। लेकिन जब आजादी मिलने का वक्त आया तो मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा की मुस्लिमों के लिए अलग देश चाहिए, क्योंकि हम हिंदुओं के साथ नही रहना चाहते, हिंदुओं ने कभी नहीं कहा कि हम मुस्लिमों के साथ नही रहना चाहते।
उनकी मांग पर देश का विभाजन हुआ और अलग देश के रूप में पाकिस्तान बना। सभी मुस्लिमो को यहां से पाकिस्तान चले जाना था, लेकिन मुस्लिम यहां से नहीं गए। अब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है ऐसे समय में इस बात पर पुनर्विचार होना चाहिए की जिस मकसद से देश का विभाजन हुआ था क्या वह पूरा हुआ? यदि नहीं हुआ तो क्यों न देश के विभाजन को निरस्त कर पाकिस्तान को भारत में मिला देना चाहिए। जब हिंदू और मुुस्लिम को साथ ही रहना है तो देश का विभाजन क्यों होना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा की चमत्कार दिखाने वाले बाबाओं से वे कहना चाहेंगे कि अपने चमत्कार से जोशी मठ को बचा लें, जो दरारें आ रही है उसे रोक दे तो वे उनका फूल बिछाकर, सिर झुकाकर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा की चमत्कार यदि समाज के हित के लिए किया जा रहा है तो हम उनका स्वागत करेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की जोशी मठ में जमीन धंसने की जो समस्या आ रही उसके पीछे की मुख्य वजह अंधाधुंध ब्लास्टिंग है। आल वेदर सडक़ और टनल बनाई जा रही है उसके लिए वहां भारी ब्लास्टिंग हो रही है। इसी वजह से जोशीमठ की जमीन धंस रही है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *