नगर निगम के 500 अधिकारी-कर्मचारियों ने नहीं दी संपत्ति की जानकारी
31 जनवरी तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जानकारी देने के दिए निर्देश

नगर निगम के 500 अधिकारी-कर्मचारियों ने नहीं दी संपत्ति की जानकारी31 जनवरी तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जानकारी देने के दिए निर्देश

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी ही कई सालों से नियम का उल्लंघन करते आ रहे हैं। पांच सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी अब तक अर्जित संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। जबकि हर साल निगम प्रशासन द्वारा जानकारी मांगी जाती है। निगरीय प्रशासन ने इस बार जानकारी नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

नगर निगम में कार्यरत 500 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने खुद की चल और अचल संपत्ति की जानकारी नहीं से इनकार कर रहे है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। नगर निगम में कार्यरत 500 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने खुद की चल और अचल संपत्ति को छुपा रहे हैं। ये अधिकारी व कर्मचारी कई सालों से संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। इसके कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। राज्य शासन ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों की चल व अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है। स्टाफ को अपनी संपत्ति की जानकारी मुख्यालय को देनी होती है।

 नगरीय प्रशासन विभाग ने ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही 31 जनवरी तक मुख्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष वार जानकारी मांगी गई

अधिकारी व कर्मचारियों को अलग-अलग प्रपत्र में एक-एक साल का हिसाब की जानकारी देनी है। इससे पहले कई कर्मचारियों ने एक साथ एक ही प्रपत्र में कई सालों की अचल संपत्ति का विवरण भेज दिया है। नियम के तहत प्रत्येक साल की अचल संपत्ति का विवरण अलग-अलग प्रपत्र में भेजने के नियम हैं। इसलिए पहले भेजी गई जानकारी को अमान्य माना गया है। फिर से वर्षवार जानकारी मांगी गई है। एक साल में कितने संपत्ति घेटे या बढ़े। पूरे विवरण के साथ मुख्यालय में जमा करने आदेश दिया गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *