एक महीने में टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार की टेक्निकल बिड खोली
नौ दिन चले अढ़ाई कोस-ऐसी है पीडब्ल्यूडी की चाल
नाईट लैडिंग टेंडर का अब तक अता पता नही
समिति ने सुस्त रफ्तार की निंदा की

एक महीने में टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार की टेक्निकल बिड खोलीनौ दिन चले अढ़ाई कोस-ऐसी है पीडब्ल्यूडी की चालनाईट लैडिंग टेंडर का अब तक अता पता नहीसमिति ने सुस्त रफ्तार की निंदा की

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने आज टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार कार्य के लिये हुये टेंडर की टेकनिकल बिड अंतत: खोले जाने पर राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि एक करोड़ रूपये से भी कम के इन कार्यों के लिये पी.डब्ल्यू.डी ने एक माह का समय ठेकेदार चुनने में लगा दिया है, जबकि अभी तक फॉईनेंशल बिड खुलने, एग्रीमेंट होने और वर्क आर्डर जारी होने का काम बाकी है।

समिति ने आगे बताया कि इसी तरह नाईट लैडिंग टेंडर की प्रक्रिया मुख्य अभियंता कार्यालय रायपुर से होने के कारण अब तक अटकी हुई है और इस 10 करोड़ रूपये के काम को कब तक ठेकेदार चयन कर वर्क आर्डर जारी होगा इस पर पी.डब्ल्यू.डी के स्थानीय अधिकारी मुह नहीं खोल रहे है। समिति ने पी.डब्ल्यू.डी विभाग की इस सुस्त रफ्तार की निंदा की है और कहा है कि सितम्बर 2022 में मुख्यमंत्री द्वारा राशि मंजूर करने के बावजूद अभी तक काम चालू न होना निदनीय है। आज के महा धरने में महापौर रामशरण यादव देवेंद्र सिंह ठाकुर, बद्री यादव, महेश टाटा, मनोज श्रीवास, अभयनारायण राय, रंजीत सिंह खनूजा, अशोक भण्डारी, अमर बजाज, समीर अहमद, राघवेन्द्र सिंह बोगो, शिवा मुदलियार, संजय पिल्ले, केशव गोरख, अनिल गुलहरे, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, नरेश यादव, संतोष पीपलवा, शाहबाज अली, अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *