बहुरूपिया प्रतियोगिता का चिरमिरी में हुआ भव्य आयोजन
हजारों की तादाद में उमड़ी लोगों की भीड़
सभी वर्गों के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई
चिरमिरी युथ क्लब 6 वर्षों से कर रहा इस प्रतियोगिता का आयोजन

बहुरूपिया प्रतियोगिता का चिरमिरी में हुआ भव्य आयोजनहजारों की तादाद में उमड़ी लोगों की भीड़सभी वर्गों के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाईचिरमिरी युथ क्लब 6 वर्षों से कर रहा इस प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीराम बरनवाल

चिरमिरी।कोयलांचल क्षेत्र कहे जाने वाले काले हीरे की नगरी चिरमिरी में बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर वर्ष के भांति कार्यक्रम मे शामिल प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रतिभा के माध्यम से आम जनमानस तक कई संदेश दिए गए.

क्षेत्र के यूथ क्लब के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि यूथ क्लब के द्वारा आयोजित इस छठवें वर्ष की बहरूपिया प्रतियोगिता में सैकड़ों कि संख्या में क्षेत्र व जिले के साथ साथ अन्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कई ऐसी प्रतिभा देखने को मिली जिसमें क्षेत्र के साथ साथ समाजिक व साम्प्रदायिक तथ्यों को दर्शाते हुए हजारों की जनसंख्या में आए जनमानस एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखाते हुए एक विशेष व अकल्पित संदेश दिया साथ ही जनमानस से अपील भी की। इस कार्यक्रम के अंतिम दौर में सभी प्रतिभागियों को मंच के माध्यम से उनकी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनका सम्मान किया गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *