हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति पीडब्लूडी कार्यालय में देगी धरना
नाइट लेडिंग सुविधा नहीं, बिलासपुर एयरपोर्ट पर न उतरकर जा रहे दूसरे एयरपोर्ट
राशि स्वीकृत हो चुकी पर अफसरों के घोर लापरवाही के कारण कार्य में रुकावट

हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति पीडब्लूडी कार्यालय में देगी धरनानाइट लेडिंग सुविधा नहीं, बिलासपुर एयरपोर्ट पर न उतरकर जा रहे दूसरे एयरपोर्ट राशि स्वीकृत हो चुकी पर अफसरों के घोर लापरवाही के कारण कार्य में रुकावट

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का धरना आज भी निरंतर जारी रहा। आज की सभा में उपस्थित वक्ताओं ने इस बात को लेकर गहरा आक्रोश दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा रकम स्वीकृत कर देने के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों द्वारा काम को कराने के प्रति किसी भी प्रकार की गंभीरता दिखाई नहीं पड़ रही है।

जबकि एक तरफ जनता द्वारा तीन साल से ऊपर का धरना लगातार जारी है, बिलासपुर एयरपोर्ट को एक पूर्ण विकसित एयरपोर्ट बनाने के लिये यात्रियों को भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर न उतरकर दूसरे एयरपोर्ट की ओर चला जाता है। क्योंकि हमारे यहां नाइट लेडिंग सुविधा नहीं है, जबकि इस सुविधा को चालू करने के लिए राशि काफी दिनों से स्वीकृत हो चुकी है पर अफसरों के घोर लापरवाही के कारण यह कार्य चालू नहीं हो सका। इसे लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने उन अफसरों को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिये और जल्द से जल्द कार्य चालू कराने के लिये पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने धरना देगी।

आज के धरने में लोरमी विधायक धरमजीत सिंह उपस्थित होकर कहा कि वे हर तरह से हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति को अपना समर्थन देते आये हैं और देते रहेंगे। उन्होंंने आगे कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग जानबूझकर कार्य कराने पर देर कर रही है। वे पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों यह समझाइश देना चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द जनता से जुड़े हवाई सुविधा के कार्य को पूर्ण करायें।

आज के धरना में आगमन के क्रम से देवेंद्र सिंह, बद्री यादव, सी.एल.मीणा, प्रकाश बहुरानी, महेश दुबे, चित्रकांत श्रीवास, अनिल गुलहरे, मनोज तिवारी, राकेश शर्मा, केशव गोरख, अशोक भंडारी, कमल सिंह, दीपक कश्यप, पप्पू पिल्ले, नवीन वर्मा, नरेश यादव, संतोष पिपलवा आदि संघर्ष समिति के साथी शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *