जनता का आर्शीवाद अनिता के साथ-शैलेष

जनता का आर्शीवाद अनिता के साथ-शैलेष

बिलासपुर।  विधायक शैलेष पांडे ने आज कुदुदंड में 9 जनवरी को होने जा रहे हैं पार्षद उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अनीता कश्यप के पक्ष में कांग्रेस के संगठन पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया। गाजेबाजे के साथ कांग्रेस की चुनावी रैली में विधायक शैलेष पांडे, महापौर रामशरण यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी ,विजय पांडे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा पांडे सीमा धृतेश यहां के चुनाव संचालक राकेश शर्मा जावेद मेमन तथा पूर्व महापौर राजेश पांडे, शेखर मुदलियार, रतन कश्यप, कांग्रेस के सारे पार्षद एल्डरमैन महापौर रामशरण यादव की धर्मपत्नी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनीता कश्यप को जिताने के लिए घर-घर वोट मांगे। विधायक शैलेष पांडे ने कहा है कि कुदुदंड का विकास कराने के लिए तथा यहां की तस्वीर बदलने के लिए यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस की अपील का समर्थन किया है । कुदुदंड में जहां 18 करोड़ का नया पुल कुदुदंड के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वही 50 करोड़ की लागत से कुदुदंड में अरपा में बैराज बनाया जा रहा है।

 अब यहां लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। एक नया पुल मिलेगा नई सडक़ मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुदुदंड को बड़ी सौगात देंगे । विधायक पांडे ने यह भी कहा है कि कुदुदंड की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस उम्मीदवार अनीता के साथ हैं। अनीता कश्यप को कुदुदंड की जनता 9 जनवरी को आशीर्वाद देगी। क्योंकि कुदुदंड के मतदाता भी जानते हैं कि वार्ड का विकास सरकार ही करा सकती है। और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसलिए विष्णु नगर वार्ड क्रमांक 16 में कांग्रेस के पक्ष में माहौल हैं। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *