हाथियों को देख भाग रही गर्भवती महिला की गिरने से मौत
अचानकमार टाइगर रिजर्व में हुआ हादसा

हाथियों को देख भाग रही गर्भवती महिला की गिरने से मौतअचानकमार टाइगर रिजर्व में हुआ हादसा

बिलासपुर।  अचानकमार टाइगर रिजर्व में घूसे हाथियों के दल को देखकर भागते समय एक गर्भवती महिला गिर गई। इस घटना में उसने दम तोड़ दिया। गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद टाइगर रिजर्व में हडक़ंप मचा हुआ। वन अफसर भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

बुधवार की शाम को पांच हाथियों का दल खजरी औरापानी होते हुए अचानकमा टाइगर रिजर्व में प्रवेश किया। इस दल को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया। इसके बाद भी हाथियों ने बफर जोन में जमकर आतंक मचाया। 

टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार हाथियों का दल ग्राम बिसौनी में घूस गया और एक बाद एक पांच ग्रामीणों कच्चे मकान तोडऩे लगे। मकान को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए और मकान को छोडक़र भागने लगे।

गांव में हडक़ंप मच गया। इस दौरान दो ग्रामीण विरेंद्र अगरिया  का हाथियों से सामना हो गया। इससे पहले की वह भाग पाते ग्रामीणों ने उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में उनकी पीठ और सीने में चोट आई है। दूसरे ग्रामीण सौरभ अगरिया है। जिनके सिर पैर चोट आई है। इसी बीच गांव की एक महिला रामकुमार बैगा (22) का सामना हुआ। वह हाथियों से जान बचाकर भागी। लेकिन कुछ दूर जाकर वह गिर गई। ग्रामीण महिला गर्भ से थी और पेट के बल ही नीचे गिरी। इसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक मौत और दो घायल होने की सूचना मिलने के बाद वन अफस आनन- फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

वहीं जिन पांच ग्रामीणों के मकान को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया गया, उन्हें आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई वन विभाग करेगा। इधर गर्भवती महिला की मौत के बाद ग्रामीणा में आक्रोश है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *