कांग्रेस की आज कुदुदंड में निकलेगी रैली, दिग्गज नेता आएंगे
वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड विष्णुनगर में चुनावी माहौल बनने लगा
9 जनवरी को होगा उपचुनाव

कांग्रेस की आज कुदुदंड में निकलेगी रैली, दिग्गज नेता आएंगेवार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड विष्णुनगर में चुनावी माहौल बनने लगा9 जनवरी को होगा उपचुनाव

बिलासपुर।  बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड विष्णुनगर में चुनावी माहौल बनने लगा है। वार्ड पार्षद के उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भाजपा को अपने गढ़ बचाने की चुनौती है तो कांग्रेस के रणनीतिकारों के सामने खोई प्रतिष्ठा वापस पाने का राजनीतिक अवसर है। शहर कांग्रेस कमेटी ने चुनाव संचालन व समन्वय समिति बनाने के साथ ही उप चुनाव की जिम्मेदारी समिति में शामिल प्रमुख नेताओं को दे दी है। शहर कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी माहौल बनाने और जरुरी रणनीति बनाने का काम संचालन व समन्वय समिति में शामिल कांग्रेस के प्रमुख नेता ही करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में उप चुनाव के लिए तिथि घोषित करने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

नौ जनवरी को प्रदेश के निकायों में जहां उप चुनाव हो रहे हैं वहां मतदान होना है। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 में उप चुनाव के लिए वार्ड में चुनावी बिसात बिछ चूकी है। भाजपा व कांग्रेस के रणनीतिकारों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक व चुनावी संचालकों की अपनी अलग तैयारी चल रही है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा की महिला पार्षद की मृत्यु के बाद उप चुनाव हो रहा है। भाजपा के सामने वार्ड में कब्जा करने की चुनौती है। बीते निकाय चुनाव में करारी हार के बाद खोई प्रतिष्ठा को वापस पाने कांग्रेस की कोशिश रहेगी। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए संचालन व समन्वय समिति ने शनिवार को रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली सुबह 10.30 बजे सेफर स्कूल के सामने निकलेगी जो वार्ड में घुमेगी। वार्ड के प्रमुख चौक में रैली में शामिल दिग्गज नेताओं व प्रत्याशी का समर्थक कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसकी तैयारी भी पूूरी कर ली गई है। स्वागत सत्कार के बहाने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की योजना बनाई गई है। मालूम हो कि शुक्रवार को कांग्रेस भवन में संचालन व समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई थी। इसमें शहर विधायक ने समिति के सदस्यों के अलावा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार करने और कांग्रेस के उम्मीदवार को चुनाव जीताने में मिलजुलकर काम करने की अपील की।  भाजपाई रणनीतिकारों की अपनी तैयारी प्रारंभ हो रही है। पोलिंग बूथों में बैठकों का दौर चल रहा है। 

बूथ प्रभारी के अलावा प्रभारियों की लगातार बैठक ली जा रही है। इसमें उनके द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क और चुनावी माहौल को लेकर दिग्गज पदाधिकारी लगातार फीडबैक ले रहे हैं। चुनावी प्रबंधन के लिहाज से देखें तो भाजपाई पोलिंग बूथों के माध्यम से अपनी स्थिति मजबूत करने ज्यादा भरोसा जा रहे हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *