इस बार चुनाव लडने का पहले जैसा मन नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
आगामी चुनाव को लेकर सिंहदेव के बयान से मची हलचल
अंबिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने को लेकर ऐसी बात कही है जिसने की राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और लोग उनके बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। श्री सिंहदेव ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर यह कहा है कि इस बार चुनाव लड़ने के लिए उनका वैसा मन नहीं है जैसा पहले हुआ करता था।
विदित हो कि सप्ताहभर पूर्व सूरजपुर में उन्होंने चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला लेने की बात कहकर हलचल मचा दी थी और उनके बयान से प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ गया था और आज पुनः टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर अपने मन की बात कह दी। शहर के गांधी स्टेडियम में स्व. एमएस सिंहदेव स्मृति शालेय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार उनका चुनाव लडने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था।
वहीं सूरजपुर के बयान के संबंध मंे उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि च्क्योंकि अभी फैसला नहीं लिया है तो तब तक के लिए मेरे लिए और सभी के लिए भी इंतजार हैज् उन्होंने यह भी कहा कि इस बार चुनाव लडने का सही में मन नहीं बनाया है, नहीं तो अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं २००८, २०१३ और २०१८ में मन में भी था कि चुनाव लडना है तो लोगों से पूछकर लड़ूंगा।
स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान ने एक बार फिर से रायपुर से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है वहीं अटकलें यह भी है कि इस बार चुनाव मैदान में उनके भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव उतर सकते हैं ।

