चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की पुलिस ने ली खबर
नगर निगम के वार्ड नंबर 16 में पार्षद के रिक्त पद के लिए उपचुनाव

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की पुलिस ने ली खबरनगर निगम के वार्ड नंबर 16 में पार्षद के रिक्त पद के लिए उपचुनाव

बिलासपुर।  नगर निगम के कुदुदंड वार्ड नंबर 16 में पार्षद के रिक्त पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसमें कांग्रेस व भाजपा के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशी जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन भी निष्पक्ष चुनाव कराने कमर कस ली है। पुलिस क्षेत्र के निगरानी गुंडा बदमाश पर नजर रखे हुए हैं। गुरुवार को चार बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन के साथ पुलिस की टीम में मुस्तैद है। क्षेत्र में पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूक किया जा रहा है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। क्षेत्र के आदतन बदमाश नवीन तिवारी, मंगल व़ाजपेयी, आसिफ खान, बिल्ली खान को थाने बुलाया गया है। चारों के खिलाफ सिविल लाइन में कई मामले दर्ज हैं। चारों बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।थाना प्रभारी ने अपना फोन नंबर सर्वजनिक करते हुए जनहित में उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया है। इसी के साथ सिविल लाइन पुलिस लगातार वार्ड में पेट्रोलिंग और सायरन के माध्यम से सक्रिय है ताकि वार्ड में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके। बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड में पूर्व पार्षद स्वर्गीय निधि जैन के निधन के बाद रिक्त सीट पर भाजपा की ओर से उनकी बेटी श्रद्धा जैन और कांग्रेस की और से अनीता कश्यप के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव मैदान में है। 9 जनवरी को 8 बूथों में 7717 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे , वही 12 जनवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे । 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *