टेंट हाउस में लगी आग,20 लाख का सामान खाक
चकरभाठा के शिवम टेंट हाउस में 8 माह पहले भी लगी थी आग
पुलिस कर रही मामले की जांच
आग के कारणों का पता नहीं
बिलासपुर । चकरभाठा मार्केट के एक टेंट हाउस में देर रात अचानक भीषण आग लग जाने से हडक़ंप मच गया। इस आगजनी से करीब 20 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। 8 माह पहले भ्ज्ञी इसी टेंट हाउस में आग लगी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि चकरभाठा मार्केट के प्रार्थी उधम फोटाणी के शिवम टेंट हाउस के गोदाम मे 28 दिसम्बर के रात्रि करीब 03:00 बजे अज्ञात कारण से आग लग जाने पर रात्रि गस्त दौरान चकरभाठा थाना प्रभारी भारती मरकाम एवं थाना स्टाप प्र.आर संतोष यादव आरक्षक सुधीर कश्यप , आरक्षक आकाश डोंगरे एवं डायल 112 मौके पर पहुच कर फायर ब्रिगेड को संपर्क कर आग बुझाया गया। गोदाम मे रखे सामान कीमती लगभग 20 लाख रुपये का जल गया । आग लगने की सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी चकरभाठा को अवगत कराया गया। तथा 7 माह पूर्व मे भी शिवम टेंट हाउस के गोदाम मे आग लगा था मामले मे जांच की जा रही है।

