प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गिरजाघरों में हुई विशेष आराधना
विधायक शैलेष पहुंचे चर्च,मसीही समाज को दी बधाई

प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गिरजाघरों में हुई विशेष आराधनाविधायक शैलेष पहुंचे चर्च,मसीही समाज को दी बधाई

बिलासपुर । प्रभु यीशु के जन्मदिन पर आज शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष आराधना की गई। शहर के जनप्रतिनिधि भी मसीही समाज को बधाई देने पहुंचे। विधायक शैलेष पाण्डेय,महापौर रामशरण यादव,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत सांसद अरूण साव ने भी मसीही समाज को क्रिसमस की बधाई दी। शैलेष पाण्डेय तथा अमर अग्रवाल चर्च भी पहुंचे और यहां पर सभी लोगों से मुलाकात की। 

चर्च और घरों में प्रभु ईसा मसीही के जन्म के प्रतीक आकर्षक चरनी सजाई गई थी। घरों को मसीही समाज के लोगों ने आकर्षण लाइटिंग के साथ स्टार से सजाया है। क्रिसमस के अवसर पर आज सभी गिरजाघरों में विशेष आराधना की गई। इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। प्रभु यीशु के जन्म पर शहर के सभी गिरजाघरों से संदेश दिया गया। कहा गया कि क्रिसमस खुशी और प्यार बांटने का समय है। प्रभु यीशु ने हमारे बीच जन्म लेकर मानव जाति को मुक्ति का संदेश दिया। क्रिसमस का समय आपसी भेद को भुलाकर लोगों को आपस में जोड़ता है। प्रभु का जन्म हमें यही संदेश देता है कि जिस प्रकार ईश्वर मनुष्य बनकर हमारे बीच में प्रेम शंाति का संदेश दिया। उसी प्रकार हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलकर सभी के बीच प्रेम व शांति कायम करने प्रयास करना चाहिए। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *