कलयुगी पिता ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
आरोपी पिता फरार,पीडि़त बच्ची की कस्टडी पाने मां ने लगाई न्याय की गुहार
कलेक्ट्रेट में बैठी धरने पर

कलयुगी पिता ने मासूम को बनाया हवस का शिकारआरोपी पिता फरार,पीडि़त बच्ची की कस्टडी पाने मां ने लगाई न्याय की गुहारकलेक्ट्रेट में बैठी धरने पर

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेप पीडि़त 9 साल की बेटी पिछले दो माह से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास कैद है। दरअसल, बच्ची के पिता ने ही उसके साथ रेप किया था। इसके बाद से पुलिस न तो फैक्ट्री मालिक आरोपी को गिरफ्तार कर रही है और न ही बच्ची का बयान दर्ज की है। इधर, उसकी मां अपनी बेटी को पाने के लिए दर-दर भटक रही है। आरोप है कि सीडब्ल्यूसी ने उनकी बेटी को बेवजह रख लिया है और वह परेशान हैं। मां ने बेटी को पाने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। इसके बाद भी सीडब्ल्यूसी बच्चे की कस्टडी नहीं दे रही है। 

सकरी क्षेत्र की रहने वाली महिला हाउसवाइफ हैं और उनका परिवार भी कारोबारी हैं। उनकी शादी साल 2014 में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी हुई लेकिन, पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे। पत्नी का कहना है कि पति बिना बात के विवाद करता था। पति की आए दिन की प्रताडऩा से तंग आकर महिला अपनी 9 साल की बेटी को लेकर बिलासपुर में अपने मायके में आकर रहने लगी। महिला और उसकी बेटी तीन माह से यहां रह रहीं हैं। बेटी से रेप करने पर मां ने दर्ज कराई एफआईआर महिला ने पुलिस को बताया कि बीते जुलाई माह से उसके पति की नीयत बेटी पर बिगड़ गई थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब वह बिलासपुर आ गई, तब उसका पति बेटी से मिलने के बहाने आता था। यहां वह अच्छा व्यवहार करता और बेटी से अकेले मिलता था। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ही बेटी ने अपनी मां को पिता के गलत हरकतों की जानकारी दी। मामला सामने आने पर महिला अपनी बेटी को लेकर एसएसपी पारुल माथुर के पास पहुंची। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बच्ची को पाने कलेक्ट्रेट के सामने बैठी मां अब पुलिस और सीडब्ल्यूसी के अडिय़ल रवैए को देखकर बच्ची की मां कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है और न्याय के लिए गुहार लगा रही हैं। उनका कहना है कि मेरी बच्ची को मुझे लौटा दी जाए। बच्ची को बेवजह सीडब्ल्यूसी को रख लिया है। बच्ची का बयान दर्ज होने के बाद उन्होंने बच्ची को क्यों रखा गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *