पार्षद पद की भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने रैली निकाल कर नामांकन दाखिल किया

पार्षद पद की भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने रैली निकाल कर नामांकन दाखिल किया

बिलासपुर। नगर निगम उपचुनाव के नामांकन दाखिले के आखिरी दिन आज वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड विष्णु नगर की भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने भी नामांकन दाखिल किया।
बिलासपुर नगर निगम की यह सीट नीतू कमल जैन के निधन के बाद रिक्त हुआ है। जिस पर भाजपा ने नीतू कमल जैन की बेटी श्रद्धा जैन पर भरोसा जताया। श्रद्धा जैन ने रैली निकाल कर नामांकन दाखिल करने पंहुची जिसके समर्थन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजित सिंह भोगल, दीपक सिंह , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक नामांकन रैली में शामिल हुए।
शिव चौक कुदुदंड से आरंभ होकर यह रैली 27 खोली, मांडवा बस्ती गायत्री मंदिर, चांदनी चौक होते हुए मिलन चौक पर समाप्त हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली नामांकन रैली में शामिल भाजपा नेताओं और भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने मतदाताओं का समर्थन मांगा। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यह सीट जहां कांग्रेस के लिए नाक का सवाल है तो वहीं भाजपा भी अपना यह सीट बरकरार रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है । 9 जनवरी को दोनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *