वार्ड क्रमांक 16 के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, 9 जनवरी को मतदान

वार्ड क्रमांक 16 के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, 9 जनवरी को मतदान

बिलासपुर।  नगर निगम उपचुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के नाम लगभग लगभग स्पष्ट हो गए है।  यह सीट भाजपा पार्षद निधि कमल जैन के निधन से खाली हुआ था। भाजपा में पूर्व पार्षद बबलू कश्यप की पत्नी अंजनी कश्यप और स्वर्गीय निधि कमल जैन की पुत्री श्रद्धा जैन के नाम चर्चा थी, बताया जा रहा है कि श्रद्धा जैन के नाम पर सहमति बनी है। श्रद्धा सीए की तैयारी कर रही है। 9 जनवरी को होने वाले नगर निगम उपचुनाव के लिए 23 दिसंबर को नामांकन की अंतिम तिथि है, तो वही इस सीट के लिए कांग्रेस ने अनीता कश्यप पर भरोसा जताया है। 

शहर के प्रतिष्ठित रतन लस्सी समूह परिवार की बहू और हिमांशु कश्यप की पत्नी अनीता कश्यप का पूरा परिवार कांग्रेसी है। 2024 में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 35 और भाजपा को 30 सीटें मिली थीं। 5 सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए थे, जिसमें से कुछ कांग्रेस के साथ और कुछ भाजपा के साथ हो लिए थे।

 हालांकि कुदुदंड वार्ड क्रमांक 16 की जीत हार का कोई प्रत्यक्ष असर निगम की सरकार पर नहीं पड़ेगा लेकिन भाजपा अपनी सीट बरकरार रखने की कोशिश करेगी तो वहीं कांग्रेस की कोशिश होगी कि सत्ता लहर में हर हाल में यह चुनाव जीता जाये।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *