संजू के हत्यारों को भगाने में सहयोग करने के 4 आरोपी न्यायालय में पेश
बिलासपुर। संजू त्रिपाठी हत्याकांड के चार आरोपियों को भी मंगलवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया. पकड़ा गया। आरोपी आशीष तिवारी राजेंद्र सिंह ठाकुर भरत तिवारी और रवि तिवारी दिल्ली से पकड़े गए थे, दिल्ली से बिलासपुर पहुंचते ही कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी दत्तक पुत्री का पति है, जिससे संजू त्रिपाठी आए दिन मारपीट करता था। आरोपी भरत तिवारी ने कपिल त्रिपाठी के साथ मिलकर संजू त्रिपाठी की रेकी की, हत्या की साजिश रची, और घटना के बाद फरार हो गया था। आशीष तिवारी भरत तिवारी का भतीजा है, घटना के बाद शूटरो को भगाने में सहयोग किया, और संजू त्रिपाठी की रेकी किया. रवि तिवारी आरोपी भरत तिवारी का भांजा है।
इसने भी शूटरों को भगाने में सहयोग किया और संजू त्रिपाठी की रेकी की। राजेंद्र सिंह ठाकुर आरोपी प्रेम श्रीवास का वाहन चालक है, इसने शूटरों को भगाने में सहयोग किया. उस घटना की पूरी जानकारी थी.घटना के बाद से फरार था।

