दिव्यांग रेलयात्रियों के लिए 78 स्टेशनों में रैंप की सुविधा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 5 स्टेशनों पर 12 एस्केलेटर व 9 स्टेशनों पर 22 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध
बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए निरन्तर कार्यरत है । सभी स्टेशनों पर मापदंड के अनुसार अधिक से अधिक यात्री सुविधाएँ प्रदान की जा रही है । दिव्यागजनों के प्रति अपने सामाजिक दायित्व तथा कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा दिव्याग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों एवं ट्रेनों में अनेक दिव्यागं फ्रेंडली यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है । दिव्याग यात्री बिना किसी अन्य के सहयोग के अपनी जरूरतों के सभी काम आत्मनिर्भरता पूर्वक स्वयं कर सके इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी 318 स्टेशनों में दिव्यागंजनों की सुविधा के लिए दिव्यागं फ्रेंडली यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है । स्टेशनों एवं ट्रेनों में दिव्यांग जनों को मिलने वाली यात्री सुविधाओं की वजह से दिव्यागं रेल यात्रियों की संख्या मे भी दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं स्टेशनों एवं प्लेटफार्म पर प्रवेश के लिए विशेष रूप से रैंप तैयार किए गए है जिसकी सहायता से दिव्यांग यात्रीगण आसानी से प्लेटफ़ॉर्म मे प्रवेश कर सकते है । दिव्यांगों को स्टेशन प्लेटफार्म में प्रवेश की सुविधा के लिए 78 स्टेशनों पर रैंप की सुविधा दी गई है । एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से पहुँचने के लिए 7 स्टेशनों बिलासपुर, अकलतरा, सक्ति, दुर्ग, गोंदिया, डोंगरगढ़ और छिंदवाड़ा में फुट ओवर ब्रिज के साथ रैम्प की सुविधा दी गई है ।
साथ ही टिकट काउंटरों पर भी रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे दिव्यांग यात्रीगण आसानी से टिकट ले सकें । बिना किसी की मदद के बगैर दिव्यांग यात्री आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुँच सके इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 5 स्टेशनों पर 12 एस्केलेटर एवं 9 स्टेशनों पर 22 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । इसके साथ ही 5 स्टेशनों पआर 12 एस्केलेटर एवं 10 स्टेशनों पर 17 लिफ्ट के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
पोर्टेबल रैम्प
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 19 प्रमुख स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश करने की सुविधा के लिए पोर्टेबल रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 203 स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध है । ट्रेनों में दिव्यांगजन के लिए एक अलग कोच की सुविधा प्रदान की गई है । इन कोचों में चौड़े प्रवेशद्वार, चौड़े बर्थ, विशेष शौचालय एवं उसमें व्हील चेयर के लिए निर्धारित स्थान, अतिरिक्त ग्रैब रेल आदि सुविधाएं उपलब्ध है । नए एलएचबी कोचों में अंतिम कोचों को एलएसएलआरडी कोचों को डिजाइन किया गया है, जो कि दिव्यांग अनुकूल कोच है ।

