मीणा समाज समिति की फाइन आर्ट स्पर्धा में बच्चों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
मुख्य अतिथि ने बांटे विजेताओं को पुरस्कार

मीणा समाज समिति की फाइन आर्ट स्पर्धा में बच्चों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सामुख्य अतिथि ने बांटे विजेताओं को पुरस्कार

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ मीणा समाज समिति द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिताएं गरीब बच्चों के लिए अनेक प्रकार के सहयोग करती रहती है। आज 17 दिसम्बर को मीणा समाज समिति द्वारा स्कूल में फाइन आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन मीणा समाज समिति छत्तीसगढ़ ने संस्था के संरक्षक प्रभाती लाल ब्याडवाल की प्रेरण एवं छत्तीसगढ़ मीणा समाज समिति के सदस्यों के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला हीरानगर एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में फाइन आर्ट जैसे पेंटिंग, रंगोली एवम क्ले माडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

डा. निरंजन सारंग अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मीणा समाज समिति ने बताया कि हमारी मीणा समाज समिति छत्तीसगढ़ संस्थान गरीब लोगों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवम पर्यावरण पर काम करती है । हमारी संस्था छत्तीसगढ़ी शासन से पंजीकृत संस्था है । आज बिलासपुर में इसी कड़ी में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग, रंगोली एवम क्ले माडलिंग पर प्रतियोगिता रखी गई, इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढक़र भाग लिया । पेंटिंग की थीम स्वच्छ भारत, रंगोली की थीम बेटी बचाओ एवम क्ले माडलिंग की थीम नरुवा, गरुवा, घुरवा बाड़ी थीम थी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शम्भूदयाल मीणा एवम विशिष्ट अतिथि चिरंजी लाल मीणा जी महासचिव थे । मुख्य सचिव एवम विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर संस्था को गांवों में पढऩे वालो बच्चों के लिए कराना चाहिए । कार्यक्रम में जगमोहन सिंह पैकरा शाला प्रधान ने आयोजकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और यह कार्यक्रम के आयोजकों की भूरि-भूमि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन चिम्मन लाल मीणा, पूर्व अध्यक्ष एवम फाउंडर सदस्य मीणा समाज समिति छत्तीसगढ़ ने किया। 

 पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्कूल की छात्रा तानिया श्रीवास, द्वितीय स्थान खुशी यादव, तृतीय रिया धु्रव तथा क्ले मांडलिंग में प्रथम कुरुदीप, द्वितीय रेणु धु्रव , तृतीय मोनिका रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल केवट, द्वितीय आराधना तृतीय स्थान चांदनी भास्कर ने प्राप्त किया । सभी प्रतिभागियों के लिए संस्था छत्तीसगढ़ मीणा समाज समिति द्वारा पुरस्कार  वितरण किया गया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ मीणा समाज समिति के कमल सिंह मीना, विजेन्द्र सिंह मीना, जितेन्द्र कुमार चन्दर लाल एवम बाबूलाल उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *