चीला,फरा,भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद चखेंगे शहरवासी
सी मार्ट के पास गढक़लेवा का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर महापौर-सभापति ने किया शुभारंभ
सुबह 9 से रात 9 बजे तक मिलेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासियों को शहर के बीच में एक और ठिकाना मिल गया है। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम द्वारा गढक़लेवा की शुरूआत की गई है,जिसका शुभारंभ आज महापौर श्री रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन द्वारा किया गया। पद्मश्री पं.श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड के पास सी मार्ट के बाजू में गढक़लेवा बनाया गया है। जहां शहरवासी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे।

छत्तीसगढिय़ा संस्कृति और व्यंजनों के संवर्धन के उद्देश्य से गढक़लेवा की शुरूआत की गई है। जहां स्वस्थ्य वातावरण में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव,सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन,एमडी श्री कुणाल दुदावत,निगम कमिश्नर श्री वासु जैन,एमआईसी सदस्य श्री मनीष गढ़ेवाल,श्री बजरंग बंजारे समेत निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
बीस रूपये में फरा और चीला,आर्डर में बड़ी बिजौरी भी
ननि द्वारा शुभारंभ किए गए गढक़लेवा में मात्र 20 रूपये में फरा और चीला चटनी का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके अलावा भजिया,पोहा जैसे अन्य व्यंजनों का स्वाद भी चखा जा सकता है। गढक़लेवा में आर्डर देने पर रखिया,लाई बरी,चावल पापड़,बिजौरी भी तैयार किया जाएगा। भविष्य में गढक़लेवा में अन्य सभी प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी और शामिल किया जाएगा।

