कुर्सी के लिए हंगामा,विधायक प्रतिनिधि बैठ गए जमीन पर
जिला पंचायत की सामान्य सभा में जमकर हंगामा
बिल्हा और बेलतरा विधायक प्रतिनिधि जमीन पर बैठकर किया विरोध

कुर्सी के लिए हंगामा,विधायक प्रतिनिधि बैठ गए जमीन परजिला पंचायत की सामान्य सभा में जमकर हंगामाबिल्हा और बेलतरा विधायक प्रतिनिधि जमीन पर बैठकर किया विरोध

बिलासपुर। आज जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में सिटिंग व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह और अशोक कौशिक जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बेलतरा और बिल्हा विधायक प्रतिनिधि के साथ भाजपा के सभी जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया। सामान्य सभा बहिष्कार के पहले जिला पंचायत चेयरमैन अरुण सिंह चौहान और विक्रम सिंह में बैठक व्यवस्था को लेकर जमकर विवाद भी हुआ।

दरअसल बैठक शुरू होते ही विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने बैठने की व्यवस्था पूछा, जिला पंचायत के कर्मचारी में बताया कि सामने बैठ जाइए। इसके बाद विक्रम सिंह अपने स्थान पर जाकर बैठ गए। जब बैठक शुरू हुई तो सभापति और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने विधायक प्रतिनिधियों के सामने बैठने पर आपत्ति की। इसके बाद विवाद शुरू हो गया बिल्हा और बेलतरा के विधायक प्रतिनिधियों ने विरोध किया और कहा कि इसके पहले भी सामने में विधायक और सांसद के प्रतिनिधि सामने बैठते रहे है, तो उनके सामने बैठने पर आपत्ति क्यों है। लेकिन इस विरोध को दरकिनार करते हुए अरुण सिंह चौहान दोनों को पीछे बैठने के लिए कहा। लेकिन विक्रम सिंह और अशोक कौशिक जहां बैठे थे वहीं बैठे रहने पर अड़ गए। तब दोनों पक्षों के जिला पंचायत सदस्यों के बीच विवाद होता रहा तब अध्यक्ष में दस मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी। इसके बाद बैठक फिर शुरू हुई तो फिर विवाद शुरू हो गया और विक्रम सिंह और अशोक कौशिक जमीन में बैठ गए। इसके बाद जैसे ही बैठक की कार्रवाई शुरू हुई तो विक्रम सिंह और अशोक कौशिक ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाद में भाजपा के सभी सदस्य भी बाहर निकल गए। हालांकि बाद में सभी सदस्य बैठक में वापस लौट गए और कार्यवाही में विधिवत भाग लेकर क्षेत्र की समस्या सदन रखा।

महत्वपूर्ण प्रश्न ना पूछे इसलिए हुआ अपमान-विक्रम

विक्रम सिंह ने सामान्य सभा बहिष्कार के बाद पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को जानबूझकर अपमानित किया गया। जिला पंचायत के कांग्रेसी सदस्यों को मालूम था कि कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसलिए सामान्य सभा शुरू होते ही कुर्सी की व्यवस्था को लेकर विधायक प्रतिनिधि होने के नाते मेरा अपमान किया गया। लेकिन हम इसका लगातार विरोध किया जाएगा। इसके बाद विक्रम सिंह बेलतरा रवाना हो गए।

लौट कर आए सदस्य

विक्रम सिंह के रवाना होने के बाद भाजपा के सभी सदस्य बैठक में वापस लौट गए। और कार्रवाई में विधिवत भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखा। जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने कहा कि हमारा अधिकार है हम सामान्य सभा में शामिल हो या नहीं हो यह हमारी मर्जी।

बांधी बेमन निकले, फिर लौटे

विवाद के बाद जब भाजपा के सभी जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रतिनिधि बैठक का बहिस्कार कर बाहर निकले तो विधायक डॉ बांधी खड़े रहे। बाहर निकलने के लिए लगभग दस मिनट का समय लग गया। लेकिन भाजपा के सभी सदस्य बाहर निकल गए तो अनमने ढंग से दुबारा बाहर निकले और सदस्यों का समर्थन किया। लेकिन बाद में  सदन में वापस आए, और कार्रवाई में भाग लिया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *