रेलवे ने स्टेशन जाने के दो मार्ग किए बंद यात्रियों के साथ बढ़ी लोगों की परेशानी
सडक़ बंद करने से नाराज शहर विधायक शैलेष पांडेय पहुंचे रेलवे क्षेत्र
पहले ही दिन होने लगा विरोध

रेलवे ने स्टेशन जाने के दो मार्ग किए बंद यात्रियों के साथ बढ़ी लोगों की परेशानीसडक़ बंद करने से नाराज शहर विधायक शैलेष पांडेय पहुंचे रेलवे क्षेत्रपहले ही दिन होने लगा विरोध

बिलासपुर । जोनल स्टेशन के सामने यातायात व्यवस्था से व्यस्थित करने का हवाला देकर रेलवे ने स्टेशन पहुंचने वाली दो प्रमुख सडक़ों को घेर दी है। पहले ही दिन यात्रियों के अलावा आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसों पुरानी इस सडक़ को बंद करने से लोगों में भारी आक्रोश भी है। आम लोगों के साथ रेलवे कर्मचारी, जीआरपी और आरपीएफ की समस्या बढ़ गई है।

रेलवे स्टेशन पहुंचने के प्रमुख रूप से चार मार्ग है। एक साईं मंदिर की सडक़, जहां शहरवासी पहुंचते हैं। वहीं डीआरएम कार्यालय मार्ग का उपयोग अधिकतर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी करते हैं। बुधवारी बाजार व चुचुहियापारा अंडरब्रिज मार्ग की बेहद महत्वपूर्ण है। इन मार्गों के सहारे स्टेशन उस पार रहने वाले रेल कर्मचारी, जीआरपी व आरपीएफ के साथ सिरगिट्टी व आसपास गांव के लोग इसी मार्ग से आते हैं। यह मार्ग उनके लिए बेहद सुविधाजनक है। इतना ही नहीं बुधवारी बाजार मार्ग भी बेहद उपयोगी है। बाजार होने के कारण यात्रियों को भोजन से लेकर नाश्ता व अन्य जरुरी चीजें यहीं से मिलती है। लोग इसी मार्ग से बाजार जाते हैं। चारों रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन रेल प्रशासन के द्वारा बुधवार को इसे बंद कर दिया गया है। जिसके चलते सुबह से ही हर वर्ग परेशान है। रेलवे की इस अव्यवहारिक निर्णय को लेकर आक्रोश बढ़ सकता है। लोगों का मानना है कि शहर में सडक़े पर यातायात का दबाव कम करने के लिए जहां नई- नई सडक़ें बनाई जा रही है। नाले के ऊपर भी सडक़ बनाकर यातायात का परिवतित किया जा रहा है, वहीं रेलवे जो पहले से मार्ग है। उनको बंद करने परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि रेलवे इस मानना है कि इस सडक़ के बंद होने से स्टेशन के सामने जिस तरह की ट्रैफिक जाम होता है, उससे काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी। मुल्कराज के सामने सडक़ बंद होने से लोग इधर- उधर से आवाजाही करते नजर आए और रेलवे को कोसते भी नजर आए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *