हिस्ट्रीशीटर की बीच सडक़ गोली मारकर हत्या
थाने के कुछ ही मीटर दूरी पर कार के भीतर ही मारी गई गोली

हिस्ट्रीशीटर की बीच सडक़ गोली मारकर हत्याथाने के कुछ ही मीटर दूरी पर कार के भीतर ही मारी गई गोली

बिलासपुर। कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी पर बुधवार की शाम अज्ञात लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद गोली चलाने वाले फरार हो गए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस हमलावरों की जानकारी जुटा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाला संजू त्रिपाठी जमीन का काम करता था। उनके खिलाफ सिविल लाइन समेत शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे। बुधवार की शाम वह अपनी कार से सकरी बाइपास की ओर गया था। सकरी ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी होते ही आसपास में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरकर भागने लगे। संजू त्रिपाठी के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गोलियां लगी थीं। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावरों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हमलावरों का सुराग नहीं मिला है। 

कार में भागे हमलावर-हमलावरों ने पहले से वारदात की पूरी योजना बनाई थी। मौके पर दो कारें दोनों ओर कार पहले से मौजूद थी। ओवरब्रिज के नीचे दोनों कार की मदद से संजू का रास्ता रोक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

9 राउंड चलाई गोली-संजू त्रिपाठी की कार को रोकने के बाद हमलावर तेजी से बाहर निकले और दोनों ओर से संजू की कार को घेर लिया। इसके बाद गोलियां चलाने लगे। इससे संजू को बचने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस को मौके से नौ खोखे मिले हैं।

हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी पर 27 से अधिक मामले थे दर्ज, सगे भाई पर किया था फरसा से हमला

सकरी ओवर ब्रिज के पास जिस संजू त्रिपाठी की गोली मारकर है की गई है वह आदतन अपराधी था। अलग अलग थानों उसके खिलाफ 27 अपराध दर्ज है और उसके ऊपर सैकड़ों धाराएं लगी है। अपने सगे भाई पर प्राणघातक हमला करना उसका आखरी अपराध था।

बुधवार शाम 4 बजे के आसपास सकरी के पहले सकरी बाईपास में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की मृतक संजू त्रिपाठी अपने तावाताल गांव के फार्म हाऊस से लौटकर बिलासपुर के कुदुदंड स्थित अपने घर जा रहा था। बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बाईपास के पास पहुंचा ही था इसी दौरान 2 कार में कुछ बदमाश पहुंचे और उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बताया जा रहा है स्पीड ब्रेकर के कारण कार धीमी हुई और हमलावर इसी का फायदा उठाकर हमला कर दिया। संजू गाड़ी चला रहा था यही कारण है ड्राइविंग सीट की खिडक़ी से सीधे संजू के सिर पर फायर किया गया है। कार की दूसरी ओर की विंडो के शीशे भी टूटे हुए हैं। जानकारों के अनुसार फायरिंग दोनों तरफ से की गई थी। हमलावर दो कारों में आए थे और बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। फायरिंग की आवाज सुनकर घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं। कुछ लोगों के मुताबिक हमलावर दो कारों में सवार थे, लेकिन यह हमला इतना तेजी से हुआ कि लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के बाद दो कार तेजी से अलग-अलग दिशा की ओर जाती दिखाई दी। इसमें एक कार बिलासपुर की ओर जबकि दूसरी कार पेंड्रीडीह बाईपास की ओर निकली।

पुलिस संजू के छोटे भाई कपिल त्रिपाठी की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि संजू ने दबंगई कर कई जमीनों को खाली कराया है, कब्जा किया है। वह जमीनों के सौदे भी डरा धमकाकर कराता था, इसके चलते उसकी कई लोगों से दुश्मनी भी थी। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट, बलवा, अपहरण का प्रयास जैसी कई गंभीर धाराओं के तहत जिले के कई थानों में मामले दर्ज थे। उसे जिलाबदर करने की भी पहले तैयारी की गई थी, लेकिन वह अपने राजनीतिक रसूख से बच जाता था। अभी ताजा विवाद उसका अपने सगे छोटे भाई से हुआ था। जमीन-जायजाद के विवाद के बाद भाई के सिर पर उसने फरसा मार दिया था।

 1992 से 2010 तक 27 मामले

संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद बिलासपुर पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड की सूची जारी की है। कुदुदंड में रहने वाले संजू ने बचपन से ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसके खिलाफ 1992 में पहला केस दर्ज हुआ, जब वह 16 साल का था। उसने एक 13 साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। 2010 तक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, लूट, अपहरण, मारपीट, गाली गलौच करने जैसे कई संगीन अपराधों के 27 मामले दर्ज हो चुके थे। जिले के बाहर भी उसका आतंक था। मध्यप्रदेश के शहडोल-अनूपपुर में भी हत्या के मामले में उसका नाम आया था। 7 महीने पहले बिलासपुर में संजू त्रिपाठी ने जमीन विवाद में अपने ही भाई पर साथियों के साथ मिलकर डंडा और फरसा से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे कांस्टेबल पर भी हमला किया। उसने भागकर अपनी जान बचाई थी।

एसएसपी पारूल माथुर ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आज  शाम करीब 04.15 बजे थाना सकरी जिला बिलासपुर के तुर्काडीह बायपास चैक में एक वाहन एम जी हेक्टर सफेद रंग की क्रमांक सी जी 10 ए जेड 2608 में बैठे युवक पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकार हत्या कर दी गई है, उपरोक्त शव की पहचान संजु त्रिपाठी पिता जय नारायण त्रिपाठी उम्र करीब 38 साल साकिन कुदुदण्ड के रूप में हुई है। घटना की सूचना तत्काल मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  मौके पर पहॅूचकर बिलासपुर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु निर्देश दिये है। एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना सकरी की संयुक्त टीम रवाना हो चुकी है। मृतक संजु त्रिपाठी का संबंध किसी राजनैतिक पार्टी से नहीं है।

कांग्रेसी नहीं फिर भी लिखा महामंत्री

संजू त्रिपाठी की कार में महामंत्री लिखा हुआ है। जिससे लोग उसे  कंाग्रेसी कह रहे है। लेकिन कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि वह कांग्रेस का सदस्य नहीं है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के रिकार्ड में उसका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं था। उसके द्वारा कार की नंबर प्लेट पर महामंत्री जिला कांग्रेस लिखे होने की जानकारी पार्टी को नहीं थी। यदि कोई शिकायत मिली होती तो निश्चित रूप से कार्रवाई होती।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *