मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
नागपुर से बिलासपुर के लिए हुई रवाना
छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन का जगह-जगह हुआ स्वागत
भारत की छठवीं तथा मध्य भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
नागपुर-बिलासपुर के मध्य 130 किमी/घंटे की रफ्तार से चलाने वाली पहली ट्रेन

मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडीनागपुर से बिलासपुर के लिए हुई रवानाछत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन का जगह-जगह हुआ स्वागतभारत की छठवीं तथा मध्य भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेननागपुर-बिलासपुर के मध्य 130 किमी/घंटे की रफ्तार से चलाने वाली पहली ट्रेन

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से नागपुर और बिलासपुर को जोडऩे वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया । श्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकोमोटिव इंजन के नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया । इससे नागपुर से बिलासपुर की यात्रा में लगने वाला समय 7-8 घंटे से घटकर 5 घंटे 30 मिनट हो जाएगा ।

नागपुर-बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन से कनेक्टिविटी काफी बढ़ जाएगी। नागपुर-बिलासपुर  वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर नागपुर रेलवे स्टेशन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेल राज्यमंत्री राव साहब पाटिल दानवे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आज शुभारंभ की गई नागपुर-बिलासपुर वन्देभारत उद्दघाटन स्पेशल ट्रेन का नागपुर से बिलासपुर मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया । इस अवसर पर विभिन्न स्टेशनों सहित बिलासपुर स्टेशन में नागपुर में हुये शुभारंभ कार्यक्रम का वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया । इस दौरान यात्रियों द्वारा इस गाड़ी के यात्रा अनुभव को साझा किया गया । यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हे बहुत ही सुरक्षित, आरामदायक एवं विमान जैसा यात्रा का अनुभव हुआ। अब  इस गाड़ी का नियमित परिचालन किया जाएगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इस ट्रेन का रखरखाव बिलासपुर में किया जाएगा । गाड़ी संख्या 20825/20826 बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोडक़र) दोनों छोर से संचालित की जाएगी । इस ट्रेन का रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं गोंदिया स्टेशनों में स्टॉपेज दिए गए हैं। 

राजनांदगांव से ट्रेन में सवार होकर पहुँचे अरुण साव

छत्तीसगढ़ को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन का आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । वंदे भारत ट्रेन के राजनांदगांव पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण स्वयं ट्रेन में सवार होकर बिलासपुर तक पहुंचे । वंदे भारत ट्रेन को लेकर मुसाफिरों में भारी उत्साह है । नागपुर से चलकर बिलासपुर पहुँचने वाली वंदे भारत ट्रेन का आज राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , दुर्ग में सांसद विजय बघेल, सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा,बिल्हा में विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर में विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर रामशरण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में वन्दे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया । बिलासपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण साव ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिये सारे छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस नयी ट्रेन से बिलासपुर से नागपुर तक वे आवागमन में समय की अत्यधिक बचत होगी जिससे नागरिकों के कार्य समय पर हो सकेंगे । अरुण साव ने ट्रेन के सारे स्टाफ के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर में बुके देकर यात्रियों का स्वागत

 वंदे भारत यात्री ट्रेन के प्रथम बार बिलासपुर आगमन पर आज भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रेल्वे स्टेशन में यात्री ट्रेन एवं इसमें सफर कर आने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सहित अन्य यात्रियों व ट्रेन के परिचालन में सहयोग करने वाले रेल्वे स्टाफ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल्वे परिसर में यात्रियों के स्वागत में फटाके भी फोड़े। ट्रेन के आगमन होते ही भारी संख्या में पहुॅचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक यात्री डिब्बे में पहुॅच कर यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर रेल्वे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूजा विधानी, अशोक विधानी, अवधेश अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, संदीप दास, बलराम देवांगन, विक्रम सिंह, निखिल केशरवानी, चंद्रप्रकाश सूर्या, जयश्री चौकसे, प्रकाश यादव, डीके साहू, अमित तिवारी, अमित चतुर्वेदी, कमल कौशिक, बीपी सिंह, रिंकु मित्रा, संजीव पाण्डेय, गणेश रजक, सीनु राव, नंदु सोनी, विवेक ताम्रकार, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, देवेश खत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दी बधाई, प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया 

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वंदे भारत की सुपरफास्ट द्रुतगामी रेल सेवा नागपुर से बिलासपुर के बीच में आरंभ किए जाने को प्रदेशवासियों के लिए मोदी सरकार की अप्रतिम सौगात बताया। श्री अग्रवाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा प्रधानमंत्री  मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा स्व अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, बिलासपुर को सत्रहवें रेलवे जोन का दर्जा दिलाया। उन्होंने कहा बिलासपुर से चारों दिशाओं, महानगरों में जाने के लिए सीधी ट्रेनें हैं। रेल सुविधाओं के नाम पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख रेलवे केंद्रों में से एक है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर के अंतर्गत रायपुर बिलासपुर और नागपुर रेलवे डिवीजन आते हैं, बस्तर क्षेत्र में यात्री पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए विस्टाडोम कोच की सुविधा किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर में शुरू की गई है। गर्व की बात है कि आज देश की छटवी वंदे भारत तीव्र गति से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस चालू होने से तीव्र गति की सुपर फास्ट रेल सुविधाएं छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल गई है। रेलवे ट्रैक की गति में सुधार होने पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा से भी आगे 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक रफ्तार की रेल सुविधा छत्तीसगढ़ के लोगों को प्राप्त हो सकेगी। अमर अग्रवाल ने कहा आधुनिक सुविधाओं वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में कई खासियत है. ऑटोमेटिक गेट सिस्टम के साथ ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे ,इंटरनेट की सुविधा है. वाईफाई के जरिए मोबाइल फोन या टेबलेट का उपयोग यात्री कर सकते हैं. एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्री अपनी चेयर को 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है. इंजन मेट्रो एवं बुलेट ट्रेन के समान है. पूर्ण रुप से ये स्वचालित ट्रेन है।उन्होंने बताया रेलवे द्वारा झारसुगड़ा से नागपुर के बीच आटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली, एंटी कोलिजन डिवाइस रेल मार्ग में लगाई गई है, आने वाले वर्षों में शीघ्र ही फ्रेट कॉरिडोर विकसित हो जाने से कोयला परिवहन के लिए पृथक रेलवे ट्रैक होगा, जिससे यात्री गाडिय़ों के परिचालन में होने वाले अनावश्यक विलंब से निजात मिल सकेगी। ट्रेनबंदी की बातें करने वालों पर अमर श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग मानसिकबंदी का शिकार होकर केवल राजनीतिक फायदे के लिए उल जलूल बयान जारी भ्रम फैलाने का काम करते रहते हैं, ताकि वे वे सुर्खियों में बने रहे। प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार आने वाली पीढ़ी के लिए सुविधाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन व सेवाएं विकसित की जा रही हैं। महामारी के काल में ठप्प पड़ी सेवाओं के बाद सुरक्षित एवं तीव्र गति की रेल सेवाओं की सुविधा प्रदान करने एवं देश की ऊर्जा जरूरतों की सतत आपूर्ति, सुरक्षित ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस की दृष्टि से सैकड़ों ट्रेनों में कुछ ट्रेनों को समय-समय पर स्थगित किया कंट्रोल किया जाता है, रेल प्रशासन को भी संजीदगी के साथ संचार माध्यमों से सेवाओं के संबंध में नागरिकों को अवगत कराना चाहिये।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *