सिम्स के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाया फिल्मी कलाकार का पैर

सिम्स के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाया फिल्मी कलाकार का पैर

बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स/ महाविद्यालय/ चिकित्सालय में बड़े गौरव की बात है छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार वाह निर्माता व निर्देशक का सफल ऑपरेशन हड्डी विभाग के द्वारा संपन्न हुआ । 28 नवम्बर को शूटिंग के दौरान मरीज बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था उसे जिला चिकित्सालय बिलासपुर से रिफर किया गया सिम्स चिकित्सालय मरीज ओंकार तिवारी पिता कोमल तिवारी उमर 37 साल मस्तूरी निवासी उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।  वह अत्यधिक मात्रा में खून बह गया था मरीज को बताया गया कि उसे तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी गई।

जब सिम्स चिकित्साला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट द्वारा डॉक्टर नीरज शिंदे ने तत्काल विभागाध्यक्ष डॉ ए आर बेन ने सीनियर डॉक्टरों की टीम तैयार किया। जिसमें डॉ दीपक जांगड़े , डॉ रविकांत दास ,डॉ राजीव सखूजा के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन किया गया। हड्डी पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी।  

2 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज आज स्वस्थ है ।  डॉ दीपक जांगड़े ने उसके उंगली और पैरों पर दो घंटा तारों से लोहे की रॉड से उसके पैर को बचा लिया। इसमें अन्य डाक्टरों द्वारा निश्चेतना विभाग से डॉ श्वेता कुजुर डॉक्टर मिल्टन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सा स्टाफ अहम भूमिका थी।  मरीज द्वारा सिम्स में पूरा निशुल्क इलाज या गया वह सिम्स प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *