झारखंड पुलिस की हिरासत में ब्रम्हानंद नेताम, जमकर हंगामा

झारखंड पुलिस की हिरासत में ब्रम्हानंद नेताम, जमकर हंगामा

कांकेर। भानुप्रतापपुर उप चुनाव में मतदान खत्म होने के आस पास ही भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नेताम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दजऱ् है, जिसमें उन्हें कांकेर थाने में हाजिऱ होने के लिए नोटिस भी दिया गया था। इसी मामलें में नेताम को पुलिस ने हिरासत में लेकर कांकेर थाना पहुंची है। इधर पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में उनके समर्थक धरने पर बैठ गए और झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

 दरअसल भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर जमशेदपुर के थाना टेल्को में प्राथमिकी बुक पन्ना क्रमांक 19138, प्राथमिकी क्रमांक 84/2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366ए, 376, 376(3), 376 डी डी, 120 बी भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। जिसे लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए थी।

कुछ देर बाद ही छोड़ा- गौरतलब है कि आज ही भानुप्रतापपुर के हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत मिली थी। नेताम पर हाईकोर्ट ने बलपूर्वक पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इस रोक के बाद फिलहाल ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। नेताम को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। उनकी ओर से पहुंचे वकीलों ने पुलिस को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाई। कोर्ट ने ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *