एयरपोर्ट के लिए जमीन वापसी व महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्य जल्द सासंद से करेंगे मुलाकात

एयरपोर्ट के लिए जमीन वापसी व महानगरों तक सीधी उड़ान की मांगहवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्य जल्द सासंद से करेंगे मुलाकात

बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के महाधरना आन्दोलन आज भी जारी रहा। आज के धरने में उपस्थित संघर्ष समिति के साथियों ने यह बात रखी कि हम लोगों को केन्द्र सरकार तक अपनी अवाज पहुँचाने के लिए स्थानीय सांसद से जल्द मुलाकात करनी चाहिए ।

आज के उद्बोधन में लोगों ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार के द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को सेना के कब्जे वाली जमीन वापिस नहीं मिल जाती तब तक बिलासपुर एयरपोर्ट का पूर्ण विकास संभव नहीं है, क्योंकि बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई तभी बढ़ाई जा सकती है जब सेना अपने हिस्से की जमीन को बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए दे । आज की स्थिति में बिलासपुर एयरपोर्ट पर सिर्फ बहत्तर सीटर विमान ही उतर सकते है। बोइिंग विमान के उतरने के लिए रनवें का विस्तार होना अत्यंत आवश्यक है। समिति के सदस्यों ने इस बात को कहा कि हमे स्थानीय सांसद से मिलकर बिलासपुर एयरपोर्ट से दूसरे महानगरों तक के लिए उड़ान सेवा मांगनी चाहिए और उनसे यह बात कहनी चाहिए कि वे जल्द से जल्द केन्द्र सरकार के उड्डयन मंत्री से मिलकर बिलासपुर से अन्य महानगरों के लिए भी विमान सेवा देने की मांग करनी चाहिए। पहले भी संघर्ष समिति के साथियों ने दिल्ली में जाकर जंतरमंतर में धरना हवाई सेवा के लिए दिया। और यदि हमारी मांग जल्द पूरी नहीं होती तो हम लोग दिल्ली जाकर फिर से धरना देंगे। साथ ही साथ सांसद महोदय से हम मांग करते है कि हमारे हवाई सेवा के प्रतिनिधि मंडल को माननीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात का समय दिलायें। आज के धरने में आगमन के क्रम से देवेन्द्र सिंह, बद्री यादव, विजय वर्मा, महेश दुबे, रशीद बक्श, पंकज सिंह, दीपा कश्यप, मनोज श्रीवास, राघवेन्द्र सिंह, संतकुमार नेताम, मोहन जायसवाल, नवीन वर्मा, सुधांशु मिश्रा, अजय सिंह, संदीप यादव, संजय पिल्ले, अमर बजाज, अभिषेक चौबे, चंद्र प्रकाश, चंद्र प्रदीप बाजपेयी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *