ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पीछे बैठे साथ गंभीर
रतनपुर, खूटांघाट घूमने गए थे

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पीछे बैठे साथ गंभीररतनपुर, खूटांघाट घूमने गए थे

बिलासपुर । रतनपुर खूटांघाट घूमने गए युवकों को अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वही पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

इस घटना में बिलासपुर के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ए यू 6574 पर सवार होकर बिलासपुर से तीन युवक रतनपुर और खुटाघाट घूमने आए थे। मूलत: जांजगीर निवासी और वर्तमान में बिलासपुर में किराए का मकान लेकर रहने वाला उमेश पटेल मोटरसाइकिल चला रहा था। उसके पीछे उसके 2 साथी जबड़ा पारा निवासी सनी गुप्ता और राहुल साहू बैठे हुए थे। खंडोबा मंदिर बाईपास तिराहे के पास किसी अज्ञात ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उमेश पटेल की मौत हो गई, तो वही राहुल साहू और सनी गुप्ता बुरी तरह जख्मी हो गए।  जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया है । मृतक के शव को शव गृह में रखा गया है। पुलिस अज्ञात ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है। हाईवे किंग ढाबा के सामने हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। इस तिराहे को दुर्घटना जोन भी कहा जाता है, जहां अक्सर सडक़ हादसा होते रहते है। 

मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर के साथ भाग खड़ा हुआ पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गौरतलब हो कि रतनपुर मार्ग पर आये दिन हादसा  होते रहता है।

 भारी वाहनों के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से पैदल यात्री व दोपहिया वाहन चालक इसके शिकार हो जाते है। लगातार हो रहे हादसे से यह मार्ग पर अब डेंजर जोन के नाम से जाने जाना लगा है। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *