आबकारी टीम पर हमला करने वाली महिलाएं गिरफ्तार
शराब पकडऩे गई टीम पर किया था हमला

आबकारी टीम पर हमला करने वाली महिलाएं गिरफ्तारशराब पकडऩे गई टीम पर किया था हमला

बिलासपुर। आबकारी विभाग के कर्मचारियों  के साथ मारपीट करने वाले भिल्मी निवासी महिलाओं को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपियों के पास से पुलिस ने पत्थर एवं लाठी जब्त किया है। 

सीपत पुलिस ने बताया कि 23 नवम्बर  को आबकारी विभाग के टीम द्वारा ग्राम भिल्मी में आबकारी रेड कार्यवाही में गये थे, जिसमें आबकारी रेड कार्यवाही के दौरान सुमित वर्मा निवासी भिल्मी के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं पास जप्त किये थे। जिसे अभिरक्षा में लेकर अधिग्रहित वाहन क्र. सीजी 10 डब्लू 7719 स्र्कापिर्यो में बैठा रहे थे । उसी दौरान आरोपी के परिजनो के द्वारा वाहन में न बैठाकर गाडी को लाठी डंडा एवं पत्थर से तोडफोड कर नुकसान पहुचाये हैं एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुचाते हुये आबकारी कर्मचारियो के साथ मारपीट किये हैं। जिस संबंध में आबकारी अधिकारी के द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध कायम कर घटना की जानकारी उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर (भा.पू.से.) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर अ.पु. अ. (ग्रामीण), राहुल देव शर्मा एवं डी. एस.पी.  सी डी लहरे विशेष किशोर ईकाई बिलासपुर के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आज  सीपत पुलिस के द्वारा ग्राम भिल्मी में दबिश देकर 04 महिला आरोपीयान सीमा वर्मा, अनुराधा सूर्यवंशी, अंजली वर्मा, जीत कुमारी उर्फ जीतु वर्मा एवं एक अपचारी बालिका को गिरफ्तार कर आरोपीयों  न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान निरीक्षक हरिशचंद टाण्डेकर, उपनिरीक्षक एस.एफ. केरकेटटा, प्र. आर. अकबर अली, शरद साहू, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, ज्ञानेश्वर यादव, सुरेश श्याम एवं आबकारी कर्मचारीयों का विशेष योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *