शराब पकडऩे गई आबकारी टीम पर महिलाओं ने चलाए पत्थर
सीपत क्षेत्र के ग्राम भिलमी में महुआ शराब बनाने की सूचना पर आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए गई थी

शराब पकडऩे गई आबकारी टीम पर महिलाओं ने चलाए पत्थरसीपत क्षेत्र के ग्राम भिलमी में महुआ शराब बनाने की सूचना पर आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए गई थी

बिलासपुर ।  सीपत क्षेत्र के ग्राम भिलमी में महुआ शराब बनाने की सूचना पर आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपित युवक ने गांव की महिलाओं को बुला लिया। इसके बाद महिलाओं ने आबकारी टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच युवक ने आबकारी अधिकारियों पर लाठी से हमला किया। हमले के दौरान लोगों ने आबकारी टीम की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आबकारी अधिकारियों की शिकायत पर सीपत पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

आबकारी अमले को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि सीपत क्षेत्र के ग्राम भिलमी में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाई जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी की टीम ने गांव में सुमित वर्मा के ठिकाने पर दबिश दी। आरोपित के मकान में 85 लीटर महुआ शराब मिली। अधिकारी इसे जब्त कर कार्रवाई में जुटे थे। इसी दौरान आरोपित सुमित ने गांव की महिलाओं को बुला लिया। महिलाओं ने आते ही टीम में शामिल आबकारी एसआइ आनंद वर्मा, मुकेश पांडेय, रमेश दुबे, एश्वर्या मिंज, प्रधान आरक्षक जनक राम जगत, आरक्षक अनिल पांडेय, निरंजन डडसेना, कल्याण कहरा, प्रभुवन बघेल व उपेंद्र सिंह से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने लाठी से हमले का प्रयास किया। इस दौरान गांव की महिलाओं अनुराधा सूर्यवंशी, जीतू वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा, दिव्यानी वर्मा और सुनीता वर्मा ने आबकारी टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने आबकारी टीम की कार पर भी पत्थर चलाए। 

इससे कार का शीशा टूट गया। कार्रवाई के दौरान आरोपित सुमित वर्मा ने आबकारी विभाग के आरक्षक उपेंद्र सिंह की वर्दी फाड़ दी। साथ ही पूरी टीम को मारकर गांव में दफना देने की धमकी दे रहा था। उसकी हरकतों से डरी आबकारी की टीम लौट गई। सीपत पहुंचकर मामले की शिकायत थाने में की गई है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *