आयल फैक्ट्री में लगी आग,मची भगदड़
लाखों की क्षति,घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सिरगिट्टी के शिवांगी आयल मिल की घटना

आयल फैक्ट्री में लगी आग,मची भगदड़लाखों की क्षति,घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबूसिरगिट्टी के शिवांगी आयल मिल की घटना

बिलासपुर ।  सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवांगी ऑयल मिल में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जवान कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए थे। घंटों मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।  इधर आग लगने के बाद औद्योगिक क्षेत्र के अन्य फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए  थे।  पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर आग बुझाने का काम कर रही थी। 

सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के शिवांगी राइस ब्रांड आयल मिल में भीषण आग लगने से लाखो रुपए की क्षति होने कि संभावना जताई जा रही है। वही आगजनी की घटना की जानकारी लगते ही 3 फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि लंच टाइम होने के कारण सभी मजदूर बाहर थे, जिससे फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वही आग इतनी भीषण है, कि तीन दमकल उसे भी काबू नहीं कर पाए। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद रही।  अगर वर्किंग टाइम के दौरान यह आग लगी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था, कई लोगों की जान भी जा सकती थी। 

 हाल ही में मैग्नेटो मॉल में भीषण आग लगी थी, वही अब सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के शिवांगी राइस ब्रांड आयल मिल में भीषण आग लगीं है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे ने बताया कि आग मिल के बॉयलर के पास लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग को फैलने से रोकने के प्रयास किया गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *