रेलवे ने फिर की दो दर्जन ट्रेनें रद्द
6 ट्रेनें बीच में ही समाप्त होगी 9 परिवर्तित मार्ग से ही चलेगी

रेलवे ने फिर की दो दर्जन ट्रेनें रद्द6 ट्रेनें बीच में ही समाप्त होगी 9 परिवर्तित मार्ग से ही चलेगी

रद्द  होने वाली गाडियां

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में सालवा   रेलवे स्टेशन को तीसरी रेलवे लाइन से जोडने का कार्य किया जाएगा एवं इलेक्टोनिक इंटरलोकिंग सहित अनेक कार्यो के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा । यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य 6 से 9 नवम्बर,  तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाडिय़ों को रद्द एवं कुछ को  गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है। 

7 एवं 9 नवम्बर को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द  रहेगी। 6 एवं 8 नवम्बर को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द  रहेगी। 8 एवं 9 नवम्बर को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।  इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5 एवं 7 नवम्बर को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6 एवं 8 नवम्बर को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 से 9 नवम्बर को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 7 से 9 नवम्बर को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।  गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी। इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी। 6 से 9 नवम्बर को रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 से 10 नवम्बर,  को इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 से 9 नवम्बर को तिरोडी से छूटने वाली 08282 तिरोडी-इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी। तिरोडी से छूटने वाली 08281इतवारी-तिरोडी पैसेंजर रद्द रहेगी।  7 से 9 नवम्बर को तिरोडी से छूटने वाली 08282 तिरोडी-इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी। तिरोडी से छूटने वाली 08281इतवारी-तिरोडी पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 एवं 9 नवम्बर को बिलासपुर से छूटने वाली 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 से 9 नवम्बर  तक कोरबा से चलने चलने वाली 18239 कोरबा – इतवारी एक्सप्रेस की रद्द रहेगी। 6 से 8 नवम्बर तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 से 9 नवम्बर,  तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर – इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 से 09 नवम्बर तक इतवारी से चलने 12856 इतवारी – बिलासपुर रद्द रहेगी। 7 से 9 नवम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली 08212 बिलासपुर – कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाडिय़ां

6 से 8 नवम्बर को मुंबई से छूटने वाली गाड़ी 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से ही मुंबई के लिए रवाना होगी। छत्रपति महाराज टर्मिनल से छूटने वाली गाड़ी 11039 छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई)-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। 8 से 11 नवम्बर को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 11040 गोंदिया-छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई) एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। 6 से 8 नवम्बर को टाटानगर से छूटने वाली गाड़ी 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस  को गोंदिया स्टेशन से ही रवाना होगी। 7 से 9 नवम्बर को इतवारी से छूटने वाली गाड़ी 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस  को गोंदिया  स्टेशन से ही रवाना होगी। 7 से 9 नवंबर  को मुंबई से चलने वाली 12205 मुंबई – गोंदिया विदर्भा एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

7 एवं 11 नवम्बर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस  परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर चलेगी। 6 एवं 8 नवम्बर को बीकानेर से चलने वाली गाड़ी 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। 7 से 9 नवम्बर को कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-सागर-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर चलेगी। 

5 से 7 नवम्बर,  को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-सागर-कटनी होकर चलेगी । हावड़ा से चलने वाली गाड़ी 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी-खंडवा-भुसावल होकर चलेगी । 6 एवं 8 नवम्बर को मुंबई से चलने वाली गाड़ी 12261 मुंबई हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल-खंडवा-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। 7 नवम्बर को पुणे  से चलने वाली गाड़ी 12221पुणे- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल-खंडवा-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। 6 से 8 नवम्बर को कुर्ला से चलने वाली गाड़ी 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भुसावल-खंडवा-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। शालीमार से चलने वाली गाड़ी 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी-खंडवा-भुसावल होकर चलेगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *