वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कल शहर में एकता दौड़
कलेक्टर ने की सभी से दौड़ में शामिल होने की अपील

वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कल शहर में एकता दौड़कलेक्टर ने की सभी से दौड़ में शामिल होने की अपील

बिलासपुर । देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री  वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को सवेरे शहर में एकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। शहर की अलग-अलग छह स्थलों से दौड़ सवेरे 7 बजे शुरू होंगी,  जो कि अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए सवेरे 8 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में संपन्न होंगी। 

समापन स्थल पर राष्ट्रीय एकता की सामूहिक रूप से शपथ भी ली जायेगी। दौड़ में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्कूल एवं कॉलेज की छात्र-छात्राएं,एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान,नगर सैनिक सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। कलेक्टर  सौरभ कुमार ने देश की एकता एवं अखण्डता में वल्लभ भाई पटेल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी याद में आयोजित दौड़ में हिस्सेदारी निभाने की अपील सबसे की है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली दौड़ संजय तरण पुष्कर से शुरू होकर मुंगेली नाका, नेहरू चौक, राजेन्द्र नगर चौक, सिविल लाईन से होते हुए पुलिस परेड मैदान पहुंचेगी। 

दूसरी दौड़ सरकण्डा के बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल से शुरू होकर मुक्तिधाम, पुराना पुल, देवकी नंदन दीक्षित चौक, वृहस्पति बाजार, राजेन्द्र नगर चौक, सिविल लाईन होते हुये पुलिस ग्राउण्ड पहुंचेगी। तीसरी दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर जूनी लाईन, सिटी कोतवाली, सदर बाजार, मिशन हास्पिटल रोड से होते हुए पुलिस परेड मैदान पहुंचेगी। चौथी दौड़ तारबहार चौक से प्रारंभ होकर सीएमडी चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक से होते हुये पुलिस परेड मैदान तक पहुंचेगी। 

पांचवी दौड़ भारतीय नगर चौक से प्रारंभ होकर तालापारा होते हुये नगर चौक, सत्यम चौक से पुलिस परेड मैदान पहुंचेगी। छठी दौड़ राजीव गांधी चौक से प्रारंभ होकर इंदु चौक, गर्ल्स पीजी हॉस्टल, सिविल लाईन होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड पहुंचेंगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *