एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्य की गति धीमी,मानसून आने पर काम होगा प्रभावित, हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने पीडब्ल्यूडी से डीजीसीए मानकों के अनुसार ही काम करने की मांग दोहराई

एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्य की गति धीमी,मानसून आने पर काम होगा प्रभावित, हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने पीडब्ल्यूडी से डीजीसीए मानकों के अनुसार ही काम करने की मांग दोहराई

बिलासपुर । बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग सुविधा और टर्मिनल भवन विस्तार की गति धीमी होने पर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने चिंता व्यक्त की और कहा है कि मानसून आने पर काम की गति पर और प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा समिति ने रनवे संबंधी सभी कार्यो में डीजीसीए मानको से बिल्कुल भी समझौता न करने की अपील पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और कार्यरत ठेकेदार से की है। गौरतलब है कि रनवे के एक और आवश्यकता से अधिक मिट्टी कटाई होने की बात सामने आ रही है, जिसके कारण भविष्य में डीजीसीए के द्वारा आपत्ति उठाई जा सकती है।
गौरतलब है कि बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर में नाईट लैंडिंग और टर्मिनल बिल्डिंग संबंधी विस्तार कार्य जनवरी माह से प्रारंभ किया गया था परंतु अभी तक कोई भी काम पूरा नही हो पाया है। बिल्डिंग विस्तार का कार्य अप्रैल में ही पूरा हो जाना था परंतु अभी तक अधूरा है। इसी तरह नाईट लैंडिंग सिविल कार्य तो मार्च में ही प्रारंभ हो गया था। परन्तु इसका इलेक्ट्रीक कार्य का टेंडर लगातार तीन बार से तकनीकी कारण बताकर रद्द कर दिया गया है, इसके कारण इलेक्ट्रीक कार्य अब तक प्रारंभ नही हो पाया है। इसके अलावा नाईट लैंडिंग सिविल कार्य में रनवे के दोनों तरफ बड़ी मात्रा में मिट्टी कटाई की जानी थी, जो पूरी हो चुकी है परन्तु इसमें अब यह बात सामने आ रही है कि रनवे के एक तरफ आवश्यकता से अधिक मिट्टी कटाई कर दी गई है। अगर इस लेबल को मानसून प्रारंभ होने के पहले ठीक नहीं किया गया तो बारिश होने पर यह काम अत्यंत कठिन हो जायेगा।
उपरोक्त सभी स्थितियों को देखते हुए हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने यह मांग की है कि पीडब्ल्यूडी न केवल सभी काम की गति बढ़ाये बल्कि किसी भी स्थिति में डीजीसीए के सुरक्षा मानको से कोई भी समझौता न करे। समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव के अलावा आगमन के क्रम से बद्री यादव, आनंद वर्मा, देवेन्द्र सिंह, डॉ. प्रदीप राही, राघवेन्द्र सिंह, नरेश यादव, संतोष पीपलवा, विजय वर्मा, अमर बजाज, तम्बी, केशव गोरख शाबर अली, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, परशराम कैवर्त, बद्री प्रसाद कैवर्त, महेश दुबे, नवीन वर्मा, अकिल अली, राकेश शर्मा, समीर अहमद, और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *